विशेष संवाददाता चिमन लाल
आरोपी से 9 किलो 800 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद
झज्जर
पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना सदर झज्जर के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम थाना सदर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पुष्पेंद्र निवासी बाबरा जिला झज्जर गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है। जो आज अपनी मोटरसाइकिल पल्सर पर गांव बाबरा की तरफ से गांजा लेकर सिलानी गांव की तरफ आएगा। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बाबरा से सिलानी रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो पहिया वाहन पर विशेष निगरानी की गई। कुछ समय के पश्चात गांव बाबरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने उपरोक्त मोटरसाइकिल को रुकवा तो मोटरसाइकिल की टंकी के ऊपर एक प्लास्टिक का कटा मिला। जिनको संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक कट्टे को खोलकर चेक किया गया तो उसमें नशीला पदार्थ गांजा भरा हुआ था जिसका वजन करने पर 9 किलो 800 ग्राम पाया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।