एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल जीवन मिशन से जुड़े कथित 960 करोड़ रुपए के घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ACB के डीजी गोविंद गुप्ता ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। ACB के अनुसार, इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि 4 आरोपी फरार चल रहे थे. इनमें से सुबोध अग्रवाल को अब दिल्ली के एक पब्लिक प्लेस से सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया है कि टेंडर प्रक्रिया में कुछ फर्मों ने फर्जी सर्टिफिकेट लगाए थे. हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद न तो टेंडर रोका गया और न ही समय रहते कार्रवाई की गई. उल्टा निरीक्षण प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया.
ACB का कहना है कि अगर समय पर सख्त कदम उठाए जाते, तो करीब 960 करोड़ रुपए का यह घोटाला नहीं होता।