विशेष संवाददाता चिमन लाल
बहादुरगढ़
झज्जर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ हीरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अंकुर निवासी अग्रवाल कॉलोनी बहादुरगढ़ साखौंल, नशीले पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। वह पुराना बस अड्डा बहादुरगढ़ के पास मादक पदार्थ लिए हुए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.09 ग्राम नशीला पदार्थ हीरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक की हिरासत में भेज दिया गया।