विशेष संवाददाता चिमन लाल
218 ग्राम चरस बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने ऑपरेशन डोमिनेशन अभियान के तहत गाडी सवार चार युवको को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। युवको से 218 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि स.उप.नि. राजेश के नेतृत्व मे एएनसी की टीम आउटर बाईपास गोहाना चौक लाखनमाजरा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर लाखनमाजरा नहर पुल के पास नाकाबंदी करते हुये जींद की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान पवन निवासी मकडौली कला, महेश उर्फ मोंटी निवासी बलियाना, अमित व शंकर निवासीगण बालंद के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से 218 ग्राम चरस बरामद हुआ। युवको के खिलाफ थाना लाखनमाजरा मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया।