एएसआई की ईमानदारी से लौटा महिला का खोया सोने का बाला

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़ शहर में पुलिस की ईमानदारी की सराहनीय मिसाल सामने आई है। शहर निवासी महिला किसी कार्य से सिटी थाना आई थी, जहां अनजाने में उसके कान का सोने का बाला गिर गया। घर पहुंचने पर जानकारी होने पर उसने काफी तलाश की, लेकिन बाला नहीं मिला। इसी दौरान थाना परिसर में तैनात एएसआई मुकेश को सोने का बाला मिला। उन्होंने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए बाले के असली मालिक की तलाश की और जांच के बाद संबंधित महिला को आभूषण लौटा दिया। खोया हुआ बाला पाकर महिला ने आभार जताते हुए एएसआई मुकेश की ईमानदारी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *