विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
पुलिस लाईन रोहतक में सोमवार को परेड़ का आयोजन किया गया। एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने परेड की सलामी ली तथा पुलिस अधिकारियों/जवानो को दिशा-निर्देश जारी किए। परेड मे जिला रोहतक मे सभी प्रभारी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय व जिला मे तैनात जवानो ने हिस्सा लिया। एएसपी श्री प्रतीक अग्रवाल ने सर्वप्रथम परेड़ की सलामी ली। उसके बाद जवानों ने परेड़ की। एएसपी ने डायल-112 गाडी का निरीक्षण किया व गाडी मे तैनात स्टाफ से फर्सट एड किट व अन्य सुविधा बारे बारिकी से पुछताछ की। एएसपी ने राइडर पर तैनात जवान/अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी राईडर्स अपने एऱिया मे निरंतर गश्त करे। क्राइम होटस्पोट एरिया, सुनसान एरिया जहां पर लूट, चोरी, स्नैचिंग आदि की वारदातों की संभावनाएं ज्यादा है उन एरिया में निरंतर गस्त करेंगी। कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए लॉ एंड आर्डर कम्पनी को पुलिस लाईन में अभ्यास कराया गया। जवानों को दंगा निरोधक उपकरण जैसे लाठी-डण्डा चार्ज, केन-शील्ड, धकेल पॉँजीशन आदि का बारिकी से अभ्यास कराया गया है।