एवीटी स्टाफ की टीम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

320 ग्राम अफीम बरामद

रोहतक

एवीटी स्टाफ की टीम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। युवक से 320 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार ने बताया कि स.उप.नि. कृष्ण के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम गांव बहु अकबरपुर मदीना रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त मोटरसाइकिल सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान भुपेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र वेदपाल निवासी मदीना कोरसान के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 320 ग्राम अफीम बरामद हुई है। युवक के खिलाफ थाना बहु अकबरपुर मे अभियोग संख्या 203/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *