विशेष संवाददाता चिमन लाल
हथियार सप्लाई करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से 04 रौंद बरामद
रोहतक
पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशो अनुसार दिनांक 03.11.2025 को रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुये गाडी सवार दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से 04 देसी पिस्तौल/कट्टा व 2 रौंद बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को दिनांक 04.11.2025 को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। एएसपी श्री वाई. वी. आर. शशिशेखर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि रोहतक पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुये करीब एक माह के दौरान 35 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान आरोपियो से 26 देसी कट्टा, 2 रिवाल्वर व 40 रौंद बरामद किया गये है। कुछ दिन पहले थाना सांपला व सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सांपला एऱिया मे गन प्वाइंट पर लूट करने वाले 4 युवको को 4 अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा महम मे पुरानी रंजिश के मामले मे आरोपियो को 4 अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार किया गया। इसी संबंध मे आगे उन्होने बताया कि दिनांक 03.11.2025 को प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी अहलावत व स.उप.नि. रविन्द्र के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम महम बाईपास भिवानी रोड पुल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गाडी न. एचआर 86बी 3478 मे सवार युवक हथियारो सहित महम की तरफ से आ रहे है। सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये आउटर बाईपास महम पर महम भैणी भैरो रोड के बाईपास पुल के नीचे नाकाबंदी करते हुये वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। महम की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान मंजीत निवासी गांव मदनहेडी व दीपक निवासी गांव भैणी भैरो के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर मंजीत के पास से दो देसी पिस्तौल, 2 रौंद व दीपक के पास से 1 देसी रिवाल्वर बरामद हुआ। गाडी की तलाशी लेने पर गाडी मे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
मामले की गहनता से जांच की गई। दौराने जांच दिनांक 05.11.2025 को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले आरोपी औमबीर उर्फ बिल्लु निवासी गांव बडेसरा जिला भिवानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पेश अदालत कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। जांच मे सामने आया कि तीनो आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी मंजीत के खिलाफ सन् 2015 मे शहर रोहतक मे चोरी, धोखाधड़ी व इंडियन फोरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी दीपक के खिलाफ जिला हिसार मे हत्या, डैकती/लुट आदि धाराओ के तहत 03 मामले दर्ज है। आरोपी ओमबीर के खिलाफ सन् 2003 मे जिला भिवानी मे हत्या का मामला दर्ज है।