एवीटी स्टाफ रोहतक की टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले दुकानदार को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

4.20 तोला सोना बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि अश्वनी कुमार ने बताया कि सेक्टर-2 निवासी रविन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि रविन्द्र ने फरवरी 2025 मे नीशु नामक महिला को घर पर काम करने के लिये रखा हुआ था। दिनांक 08.10.2025 को रात के समय रविन्द्र को मालूम हुआ कि नीशु घर पर नही है। रविन्द्र की पत्नी ने घर का सामान चैक किया तो घर से सोने व डायमंड के आभूषण व अन्य कीमती सामान नही मिला। मामले की जांच मुख्य सिपाही लोकेश द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 09.11.2025 को आरोपी शिव पुत्र देवकी महत्व निवासी मंझियावां, गया (बिहार) हाल किरायेदार तिलक नगर न्यू दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। वारदात मे शामिल रही आरोपी महिला नीशु व सचिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियो से 4.20 तोला सोना व 20 हजार रुपये बरामद किये जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *