एसपी रोहतक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश

विशेष संवाददाता चिमन लाल

पीडित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने व कानून व्यवस्था बिगाडने वाले तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश

रोहतक

पुलिस अधीक्षक, रोहतक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने शुक्रवार को कार्यालय पुलिस अधीक्षक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में एएसपी वाई.वी.आर. शशी शेखर, एएसपी प्रतीक अग्रवाल, डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया, डीएसपी सांपला राकेश, डीएसपी शहर गुलाब, डीएसपी सी.ए.डब्लू. दलीप, डीएसपी महम रिषभ सोढी, उप जिला न्यायवादी ममता राठी, सभी प्रभारी थाना/चौकी, सभी प्रभारी सीआईए स्टाफ व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे है। बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने कहा कि थाना/चौकी में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करें। सभी शिकायतों का 14 दिन के अन्दर-अन्दर निपटारा करे। पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कानून के तहत हर संभव प्रयास करें। महिला विरुद्ध अपराधों में गहनता व गंभीरता के साथ मामलें की जांच की जाए। पीड़िता को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा काउसलिंग भी कराई जाए। पीड़िता से लगातार संपर्क बनाए रखें तथा उसे समय-2 पर मामलों में हुई कार्यवाही बारे अवगत कराए।
महिला विरूद्ध अपराध के मामलों का कानून अनुसार 30 दिन के अन्दर-2 निपटान किया जाए। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पुख्ता सबूत एकत्रित करें। गुमशुदगी के मामलों में तुरंत मामला दर्ज कर लापता व्यक्ति को तलाश करने के हर संभव प्रयास करें। समाचार पत्र में गुमशुदा व्यक्ति का विज्ञापन अवश्य करवाए। शिकायतकर्ता द्वारा अगर किसी व्यक्ति पर शक जाहिर किया गया है तो उससे गहनता से पुछताछ करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने वाले व बेचने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए। नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों को पूर्णत: लागू करें। आमजन से सभ्य व्यवहार किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी थाना/चौकी को आदेश दिए कि अपराध की रोकथाम के लिए दिन व रात्रि के समय गश्त करें। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने व शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। रात्रि के समय आवारागर्दी करने वाले युवकों के साथ सख्ती से निपटा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *