ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

41 बोतल देसी शराब बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अलग-2 स्थानो से तीन युवको को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवको से कुल 41 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा रोहतक पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक युवक को काबू किया है। प्रभारी थाना महम उप.नि. सुभाष कुमार ने बताया कि सं उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने मदीना भराण रोड गांव भराण के पास से युवक को अवैध शऱाब सहित काबू किया। युवक की पहचान अमित पुत्र बलराज निवासी गांव भराण के रुप मे हुई। युवक के पास से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 413/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थाना आईएमटी उप.नि. पंकज कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही रोहित के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने नजदीक अमुल टी प्वाइंट के पास से मंजीत पुत्र आजाद निवासी गांव खेडी साध को काबू किया गया। युवक के पास से 16 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 380/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि पीएसआई मनीष के नेतृत्व मे पुलिस टीम नजदीक रुपया चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त शंकर पुत्र छोटे लाल निवासी पालिका कॉलोनी को अवैध शराब सहित काबू किया गया। युवक के पास से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 542/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही सुभाष के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने कन्हेली रोड रोहतक के पास से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए युवक को क़ाबू किया गया। युवक की पहचान जोनी पुत्र कर्मबीर निवासी एकता कॉलोनी के रुप मे हुई। युवक के पास से सट्टे मे दांव पर लगे 1140/- रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के ख़िलाफ़ अभियोग संख्या 541/2025 अंकित कर गिरफ़्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *