ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध शराब सहित अलग-अलग स्थानों से चार युवक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

176 बोतल, 26 अध्धे व 222 पव्वे शराब बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अलग-2 स्थानो से चार युवको को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 176 बोतल, 6 अध्धे व 222 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि पीएसआई कुलदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम बनियानी भाली रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गांव बनियानी से एक युवक गाडी मे अवैध शऱाब लिये हुये है। सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये बनियानी माडौदी रोड गांव बनियानी के पास नाकाबंदी की गई। बनियानी की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रोहित निवासी गांव मौज नगर जिला सोनीपत के रुप मे हुई। नियमानुसार गाडी की तलाशी लेने पर गाडी से 14 पेटी जो कुल 156 बोतल व 48 पव्वे शराब बरामद हुई। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 360/2025 अंकित किया गया।
प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही सतबीर के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने सैनीवास मौहल्ला से युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान दीपक पुत्र पवन निवासी गढी मौहल्ला के रुप मे हुई। युवक के पास से 2 अध्धे व 52 पव्वा शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ 506/2025 अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही ऋषिपाल के नृतेव मे पुलिस टीम ने सन्नी पुत्र धीरे निवासी पाडा मौहल्ला को अवैध शराब सहित काबू किया। युवक के पास से 10 बोतल, 24 अध्धे व 122 पव्वे देसी व अग्रेंजी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 332/2025 अंकित किया गया है। प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक रोशनलाल ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने विक्की पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी पटेल नगर को 10 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 217/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *