ओल्ड आईटीआई ग्राउंड के पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोडकर सामान चोरी करने के तीन आरोपी काबू

विशेष संवाददाता चिमन लाल

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटो के अंदर अंदर वारदात का किया खुलासा

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने ओल्ड आईटीआई ग्राउंड के पास खडी गाडियो के शीशे तोडकर सामान चोरी करने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को कल पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना आर्य नगर पीएसआई बिजेन्द्र ने बताया कि दिनांक 27.01.2026 की रात के समय पुलिस को सूचना मिली की 3 अज्ञात युवको द्वारा करीब 4/5 गाडियो के साथ तोडफोड की गई। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। पटेल नगर रोहतक निवासी गर्वित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 26.01.2026 को गर्वित अपनी गाडी रात्रि के समय ओल्ड आईटीआई शराब ठेके पास खडी कर अपने घर चला गया। सुबह के समय उसे अपनी गाडी के शीशे टूटे हुये मिले। गाडी से स्क्रीन, बुफर, एम्प, छोटा स्पीकर व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। आस पास खडी अन्य 04 गाडियो के भी शीशे टूटे हुये मिले।
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशो अनुसार मामले की गहनता से जांच की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे वारदात करने वाले संदिग्ध युवको के चेहरे कैद हो गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपियो की शिनाख्त के प्रयास किये गये। दिनांक 28.01.2026 को वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी प्रिंस पुत्र शम्भू दास निवासी गांधी कैम्प रोहतक, प्रेम पुत्र अच्छे लाल निवासी गांधी कैम्प रोहतक व तुषार पुत्र देवेंद्र निवासी साईंदास कालोनी गोहाना अड्डा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *