कंपनी से मोबाइल फोन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुलीना की टीम ने दो आरोपियों को एक कंपनी से मोबाइल फोन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी दुलीना उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि रीतिन दिप प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायत देते हुए बताया कि 1 सितंबर 2025 को कंपनी के कर्मचारी अरुण और केशव कंपनी के वेयरहाउस से चोरी छुपे मोबाइल फोन लेकर जाते हुए देखे गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरुण निवासी सिलानी गेट झज्जर और केशव निवासी कच्चा बाबरा रोड झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से चुराए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *