करवा चौथ के उपलक्ष में पुलिस लाइन स्कूल में हुआ कला प्रदर्शनी का आयोजन

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

पुलिस लाईन झज्जर में स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में करवाचौथ के उपलक्ष्य में कला प्रदर्शनी व अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज वालिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कला प्रदर्शनी के दौरान प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस दौरान स्कूल प्रांगण में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर अभिभावकों की उपस्थिति भी सराहनीय रही। अभिभावकों द्वारा भी विद्यार्थियों द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों की सराहना की गई। अभिभावक शिक्षक संवाद में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा में भी वृद्धि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *