किलोई निवासी युवक से 05 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने किलोई निवासी युवक से 05 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुये तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि किलोई निवासी सतीश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 17.02.2026 को सतीश के पास 05 लाख रुपये की फिरौती के बार-2 कॉल आये। युवको ने सतीश व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी थी। 05 लाख रुपये की फिरौती ना देने पर युवको ने सतीश को हथियार दिखाकर रुपयो की मांग की। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशानिर्देशो अनुसार मामले की गभ्भीरता को देखते हुये पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। स.उप.नि. राजीव के नेतृतव मे दिनांक 20.02.2026 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुये आरोपी अमित पुत्र राजकुमार, सुमित उर्फ हन्नी पुत्र सुभाष व रोहित उर्फ शक्तिमान पुत्र नरेश निवासी किलोई को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *