विशेष संवाददाता चिमन लाल
सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
बादली,
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री भारत सरकार श्री रामदास अठावले 15 फरवरी रविवार को बादली खंड के गांव माजरी में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले दोपहर साढ़े 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे । कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों पर प्रकाश डालेंगे।