केंद्रीय सहकारिता विभाग ने शुरू की दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना

विशेष संवाददाता चिमन लाल

दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना से जुड़ेंगी पैक्स : डीसी

झज्जर,

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने लघु सचिवालय में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पैक्स का सीधा किसानों से जुड़ाव है। पैक्स किसानों के लिए लोन , बीज, खाद आदि की व्यवस्था करती है ताकि अन्न उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार ने पैक्स के दायरे को बढ़ाते हुए किसानों के हित में अन्न भंडारण की चैन से जोड़ने का निर्णय लिया है। संयोजक सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जिला झज्जर बीरेंद्र सिंह ने बैठक में बताया कि जिला में 25 एमपैक्स हैं। एनसीडी पोर्टल पर इनका रिकॉर्ड निरंतर अपडेट किया जा रहा है। जिला में इसके अतिरिक्त 640 समितियां पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि जिला की 15 पैक्स ने राष्ट्रीय स्तर की समितियों की सदस्यता के लिए आवेदन किया हुआ है।
डीसी ने कहा कि सभी पैक्स को दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण की योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि झज्जर जिला दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभा सके। बैठक में संयोजक ने बताया कि अभी तक आठ पैक्स ने अन्न भंडारण योजना से जुड़ने की इच्छा प्रकट की है। सरकार के निर्देशानुसार इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी ने कहा कि एफसीआई से फिजिबिलिटी रिपोर्ट अनुमोदित करवाकर आगामी कार्यवाही हेतु सक्षम प्राधिकरण के पास भेजें ताकि तय समय के अनुसार डीपीआर की कार्यवाही शुरू की जा सके। डीसी ने कहा कि पैक्स से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में निरंतर किसानों को जागरूक करने की जरूरत है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और लाभकारी योजनाओं में किसानों की भागीदारी को सुनिश्चित कर रही है। सहकारिता के कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में डीडीपीओ निशा तंवर, डॉ मनीष डबास उपनिदेशक पशुपालन विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण, नेफेड, हेफेड, एफसीआई, केंद्रीय वेयरहाउसिंग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *