कैसरेंटी निवासी दो युवको पर डंडे से जानलेवा हमला करने के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने ईलाज कैंसरेटी निवासी जोगेन्द्र की हुई मौत के मामले मे मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। दिनांक 02.10.2025 को सुनील ने अनिल व जोगेन्द्र पर डंडे से हमला किया गया था। हमला के दौरान लगी चोटो के कारण दिनांक 13.10.2025 को उपचार के दौरान जोगेन्द्र की मौत हो गई। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि कैसरेंटी निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि अनिल अपने दोस्त जोगिन्द्र के साथ अटायल नहर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सुनील अपनी गाडी मे सवार होकर वहा आया और दोनो के साथ बहस करने लगा। सुनील गाडी मे रखा डंडा लेकर आया और वंहा पर बैठने की बात को लेकर दोनो को पीटना शुरु कर दिया। दोनो ने अपना बचाव किया। सुनील ने अपने दोस्तो को वहां बुला लिया। दोनो का रास्ता रोककर दोनो के साथ मारपीट कर जान से मरने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। चोट लगने से घायल हुये दोनो को ईलाज के लिये अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। मामले की जांच उप.नि. अरविंद द्वारा अमल मे लाई गई। दिनांक 13.10.2025 को लगी चोटो के कारण जोगेन्द्र की मौत हो गई। दौराने जांच दिनांक 14.10.2025 को आरोपी सुनील उर्फ शीला निवासी अटायल को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *