खेल नर्सरियां आबंटित करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी तक बढ़ाई गई

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि खेल विभाग द्वारा आगामी सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां आबंटित करने हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी को बढ़ाकर 22 फरवरी 2026 कर दिया गया है। सचिन गुप्ता ने बताया कि खेल नर्सरियां शुरू करने के इच्छुक सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत एवं निजी शिक्षण संस्थान 22 फरवरी तक खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल विधाओं के लिए ही खोली जाएंगी। उन्होंने संबंधित संस्थानों का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर युवाओं को खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *