खेल नर्सरी आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर,

जिला खेल अधिकारी झज्जर सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि खेल विभाग, हरियाणा द्वारा सत्र 2026-27 में खेल नर्सरी आवंटन के लिए सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। इच्छुक संस्थान विभाग की वेबसाइट http://www.haryanasports.gov.in पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन तथा कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल विधाओं के लिए ही खोली जाएंगी। उन्होंने संबंधित संस्थानों से अपील की कि वे निर्धारित समय में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *