गांव निंदाना मे फॉयरिंग करने की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव निंदाना मे हुई फॉयरिंग की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कार्यवाहक प्रभारी थाना महम ने बताया कि गांव निंदाना निवासी सुरज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 28.01.2026 को सुरज अपने घर के बाहर बैठा हुआ थी। उसी समय उस के घर के बाहर साहिल, रवि, मोहित, नितिन, राहुल, अक्षय व अन्य साथियो के साथ दहशत फैलाने व जान से मारने की नीयत से वहा आये। सुरज उनको देखकर अपने घर के अंदर चला गया। युवक वहां से चले गये जो कुछ समय बाद वापिस फिऱ तीन गाडियो मे सवार होकर आये। गली मे गाडी को रुकवाने का प्रयास किया तो युवको ने गाडी को स्कूल वाली गली मे मोड दी। गाडी से उतरकर दो राउंड फॉयर किये। भीड इक्ठठा होते देख युवक मौके से फरार हो गये। मामले की जांच स.उप.नि. कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.02.2026 को मोहित पुत्र राजेश निवासी निंदाना व मोहित पुत्र जितेन्द्र निवासी बडोदा जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *