गाड़ी व नगदी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बरामद

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गाड़ी व नगदी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि विजय निवासी खांडा, जिला सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बहादुरगढ़ के सेक्टर-13 में गाड़ी सेल-परचेज का कार्य करता है। 30 जनवरी 2026 को उसने अपनी वेन्यू गाड़ी दुकान के सामने खड़ी की थी। कुछ समय के लिए वह कार्यालय से बाहर गया हुआ था। जब वापस लौटा तो उसकी गाड़ी मौके से गायब थी, जिसमें नगदी भी रखी हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर में तैनात मुख्य सिपाही सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित निवासी विशाल नगर, रोहतक के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई वेन्यू गाड़ी बरामद कर ली। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *