गाडी चोरी करने की वारदात का आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने सोनीपत रोड के पास से हुई गाडी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत कर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव आसौदा निवासी मंजीत की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 10.08.2024 को मंजीत अपनी पत्नी को गाडी से अत्री नर्सिंग होम लेकर आया था। वह अपनी गाडी को सोनीपत रोड के पास खडी कर चला गया। दिनांक 11.08.2024 को मंजीत को अपनी गाडी नही मिली। गाडी मे नगदी, सोने की एक अंगूठी व चैन व अन्य सामान मौजूद था। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ स.उप.नि. कृष्ण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.02.2026 को आरोपी शाहिद पुत्र इकबाल निवासी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *