विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी बेचने के नाम पर 1 लाख 44 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव समचाना निवासी मोहित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। मामले की जांच स.उप.नि. निकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 21.09.2025 को आरोपी रुस्तम निवासी अलवर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपने दो बैंक खाता खुलवाकर अपने दोस्त को कमीशन पर दे दिये। आरोपी के खाते मे 1 लाख 44 हजार 700 रुपये ट्रांसफर होने पाये गये। आरोपी रुस्तम के एटीएम से ठगी के रुपये निकालने पाये गये।