विशेष संवाददाता चिमन लाल
06 ग्राम हैरोईन, 05 मोबाइल फोन व नगदी बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त गाडी सवार चार युवको को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से 06 ग्राम हैरोईन, 05 मोबाइल फोन व 3750/- रुपये बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज ने बताया कि स.उप.नि राजेश के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम गांव भाली बस स्टैंड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गाडी मे सवार चरखी दादरी निवासी युवक अपने साथियो के साथ अवैध नशीला पदार्थ लिये हुये है जो रोहतक से कलानौर की जायेगे। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये भाली नजदीक शुगर मिल फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। गाडी सवार 04 युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान अमित व संदीप निवासी गामडी जिला चरखी दादरी, मोनु व योगेश निवासी गांव लाम्बा कोहलास जिला चरखी दादरी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी चालक अमित के पास से एक आईफोन, 06 ग्राम हैरोईन, संदीप, मोनु व योगेश के पास से एक-एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गाडी से एक मोबाइल फोन व चांदी की पायल बरामद हुई। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 09/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।