गिरफ्तार DIG के घर से करोड़ो रुपया कैश बरामद

घर मे नोटों की गिनती की जा रही है।

चंडीगढ़ सेक्टर 40 में घर है DIG का, ट्राइसिटी से गिरफ्तारी हुई है

कल कोर्ट में पेश किया जाएगा

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एक कारोबारी ने 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर में शिकायत दी थी।

कारोबारी की शिकायत थी कि DIG हरचरण भुल्लर जो रोपड़ में तैनात है वो उसको धमकी दे रहा है और रिश्वत मांग रहा है

फतेहगढ़ साहिब के मंडी -गोबिंदगढ़ का है स्क्रैप कारोबारी

कारोबारी की शिकायत के मुताबिक DIG ने उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया था और उसको निपटाने के लिए उससे 8 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की।

इसके बाद तंग आकर कारोबारी ने चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर को ये जानकारी दी।

सीबीआई ने 10 दिन से इस अफसर पर ट्रेप लगाया और आज 8 लाख में से 5 लाख रुपए की पहली instalment जब दी जा रही थी तो चंडीगढ़ सीबीआई टीम ने इस अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जांच में ये बात भी सामने आई है इस 8 लाख की रिश्वत के अलावा ये अधिकारी कारोबारी से हर महीने 5 लाख की रिश्वत की डिमांड भी कर रहा था जिससे कारोबारी तंग आ गया और सीबीआई के पास चला गया।

फिलहाल चंडीगढ़ और रोपड़ में डीआईजी के घर और ठिकानों पर सीबीआई की रेड्स चल रही है।

रेड् के बाद क्या रिकवरी होती है इसपर कोई आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

साभार वरिष्ठ पत्रकार चिराग गोटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *