घर-घर से कूड़ा उठान न होने की शिकायत दर्ज करवाने हेतु रोहतक नगर निगम ने जारी किए मोबाइल नम्बर

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार हेतु नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। नगर निगम की टीमें निरंतर फिल्ड में कार्य कर रही है तथा गंदगी फैलाने वालो को चिन्हित कर, उनके चालान किए जा रहे है। आज भी नगर निगम की टीम द्वारा निरीक्षण करते हुए गंदगी फैलाने वालो के 4 चालान 2700 रूपये के किए गए। निगम की टीमें निरंतर फिल्ड में कार्य करेंगी तथा गंदगी फैलाने वालो पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए संसाधन लगवाये जा चुके है तथा सम्बन्धित एजेन्सियो को निर्देश दिए गए है कि कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जाये। घर-घर से कूड़ा उठान के कार्य से सम्बन्धित शिकायत हेतु जोन नं. 01 में (वार्ड नं0 1 से 5) मोबाईल नम्बर-8053546803, जोन नं0 02, 3, 4 में (वार्ड नं0 6 से 17) मोबाईल नम्बर- 9034716268 व जोन नं0 05 में (वार्ड नं0 18 से 22) मोबाईल नम्बर- 8683962563 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाये। आमजन को घर-घर से कूड़ा उठान के कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सम्बन्धित एजेन्सियो के नम्बर जारी करवाये गये है। आमजन से पुनः अपील की गई कि अपने घरो, संस्थानो आदि से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने हेतु डस्टबीन अवश्य रखे। कूड़ा इधर-उधर न फैक कर, उसे नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में ही डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *