विशेष संवाददाता चिमन लाल
बहादुरगढ़
थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने छीना झपटी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 उप निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि गौतम निवासी सराय औरंगाबाद ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके मौसी जिम से अपने घर आ रही थी और वह भी अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहा था। जब सेक्टर दो मोड सराय थाना वाले रोड के पास पहुंचे तो उसी समय पीछे से एक पल्सर मोटर मोटरसाइकिल आई और पीछे बैठी उसकी मौसी की गले में पहनी हुई सोने की चेन पर झपटा मार कर तोड़ लिया और मौका से मोटर साइकिल को भगा ले गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप निवासी शामली उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक की हिरासत में भेज दिया गया।