विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने घर से रुपये चोरी करने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गांव सैम्पल निवासी उषा की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 01.02.2026 को रात के समय उषा के घर से 3 हजार रुपये चोरी हुये मिले। रात के समय युवक घर मे घुसकर चोरी कर मौके से फरार हो गये। मामले की जांच स.उप.नि. अनिल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.02.2026 को आरोपी राहुल उर्फ नहनू पुत्र राजेश निवासी गांव सैम्पल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ जिला भिवानी मे दो व रोहतक मे एक मामला दर्ज है। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगी।