विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि दिनांक 04.09.2025 को खेडी साध निवासी विकास की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि विकास सेक्टर-4 मे तिकोना पार्क के सामने वीटा मिल्क बूथ चलाता है। दिनांक 04.09.2025 को सुबह के समय विकास अपने वीटा बूथ पर आय़ा तो वीटा बूथ का ताला टूटा हुआ मिला। बूथ के अंदर से करीब 8 हजार रुपये के कीमत का सामान चोरी हुआ मिला। मामले की जांच मुख्य सिपाही हरजीत द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.09.2025 को आरोपी जलदीप निवासी बागपुर जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ जिला रोहतक मे अवैध हथियार के 02 व जिला झज्जर मे चोरी का एक मामला दर्ज है।