चोरी की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से नगदी व वारदात मे प्रयुक्त एक्टिवा बरामद

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने सेक्टर-2 मे स्थित घर मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सेक्टर-2 निवासी कपिश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 12.08.2025 को कपिश के घऱ से सोने के आभूषण व करीब 12 हजार रुपये चोरी हुये मिले। मामले की जांच पीएसआई सीमंत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 30.11.2025 को आरोपी केश्व पुत्र अमरजीत निवासी पटेल नगर, रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी किये हुये रुपये व वारदात मे प्रयुक्त एक्टिवा बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *