चोरी की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने दुकान मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि गांधी कैम्प निवासी रोहित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया रोहित ने माल गोदाम रोड के पास दुकान कर रखी है। दिनांक 24.10.2025 को सुबह के समय रोहित ने दुकान खोली तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ व गल्ला टुटा हुआ मिला। दुकान से करीब 7 लाख रुपये, एक सोने का कडा, लैपटाप व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। रोहित को दुकान की छत का दरवाजा टुटा हुआ मिला। मामले की जांच स.उप.नि. अशोक द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच आरोपी अंकित उर्फ लम्बू निवासी गद्दी खेडी व सौरभ निवासी बालकनाथ कॉलोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *