चोरी की वारदात के 04 आरोपियों को रोहतक पुलिस ने किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने जनता कॉलोनी मे स्थित गोदाम से हुई घी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जनता कॉलोनी निवासी सन्नी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि सन्नी ने नई जनता क़ॉलोनी मे गोदाम कर रखा है। जिसमे देसी घी, रिफाइंड, सरसो का तेल आदि सामान रखते है। दिनांक 10.02.2026 को सन्नी गोदाम को बंद कर घर चले गये। अगले दिन गोदाम खोलने पर घी के खाली गत्ते पडे दिखाई दिये। गोदाम चैक करने पर गोदाम से करीब 10 पेटी पतंजलि घी, 05 मधुसुदन व 07 पेटी घी की चोरी हुई मिली। मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी नई अनाज मंडी स.उप.नि निकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 10.02.2026 को आरोपी सन्नी पुत्र प्रकाश निवासी सल्लारा मौहल्ला, अभिषेक पुत्र अर्जुन, आकाश पुत्र धानु निवासी संजय नगर व नितिन पुत्र अनिल निवासी रैनकपुरा को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *