चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने इन्द्रा कॉलोनी मे स्थित घऱ मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि हाल इन्द्रा कॉलोनी रोहतक निवासी रामनाथ की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 09.02.2026 को रामनाथ व उसका भाई अपनी डयूटी पर गये हुये थे। सुबह के समय आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। मकान के अंदर से एलईडी, सोने की एक चैन, अंगूठी व अन्य आभूषण नही मिले। अज्ञात युवक रात के समय रामनाथ के घर मे घुसकर चोरी कर मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच मुख्य सिपाही अजित द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.02.2026 को आरोपी कृष्ण पुत्र सुरजभान, दर्शन पुत्र रामफल व सुमित पुत्र सतपाल निवासी करतारपुरा, रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *