जल कनेक्शन चालू करवाने के नाम पर 2 लाख 47 हजार रुपये की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

चमन लाल, ब्यूरो चीफ हरियाणा, क्राइम हिलोरे न्यूज

रोहतक

रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने जल कनेक्शन चालू करवाने के नाम पर 2 लाख 47 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना साइबर क्राईम निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि कलानौर निवासी राकेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि राकेश दिल्ली मे नौकरी करता है। उस के पास दिल्ली मे बने मकान के जल कनेक्शन काटने के बारे मे संदेश आया। जिसे चालू करने के लिये मोबाइल नम्बर पर बात करने को कहा गया। सम्पर्क करने पर उसने कहा कि वह दिल्ली जलबोर्ड से बात कर रहा है। जल कनेक्शन चालू करवाने के लिये 12 रुपये का रिचार्ज करना होगा। उन्होने कहा कि वह दिल्ली जल बोर्ड की ऐप का लिंक भेज रहे है। उन्होने कहा कि डेबिट कार्ड से उन्हे रुपये भेजने होगे। राकेश की पत्नी ने उनके द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड की। क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने पर कार्ड से अलग-2 ट्रांसजेक्शन से कुल 2,47,498/- रुपये कट गये। मामले की जांच पीएसआई मुकेश द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान 30.09.2025 को आरोपी रमेश निवासी जामतारा, झारखंड व प्रेम निवासी नारायणपुर, जामतारा, झारखंड को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *