विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने ईस्माइला निवासी युवक व उसके परिवार पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी महिला समेत चार आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि ईस्माइला निवासी लक्ष्मण की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि लक्ष्मण मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके पडोसी जोगिन्द्र के बच्चो की करीब डेढ साल पहले लक्ष्मण के बच्चो के साथ कहासुनी हुई थी। दिनांक 17.09.2025 को जोगिन्द्र व उसका बेटा लक्ष्मण के घर पर आकर गाली गलौच कर वंहा से चले गये। उसके बाद जोगिन्द्र व अन्य हाथो मे लाठी, फरसे लेकर लक्ष्मण के घर मे घुस गये। जोगिन्द्र व उसके परिवार ने लक्ष्मण व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के व्यक्तियो को इकट्ठा होते देख जोगिन्द्र व उसका परिवार मौके से फरार हो गये। मामले की जांच उप.नि. महेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। पुलिस द्वारा आऱोपी जोगिन्द्र, आदित्य, पारस व एक आरोपी महिला सभी निवासी ईस्माइला को गिरफ्तार किया गया।