जानलेवा हमला व मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

सीआईए झज्जर की टीम ने जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला झज्जर जिले के गांव रेढूवास का है, जहां पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री नगर, बहादुरगढ़ निवासी हर्ष कुमार गौतम 10 जनवरी को अपनी नानी को लेने के लिए गांव रेढूवास गया था। इसी दौरान गांव में पहले से चली आ रही जमीन विवाद की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले हर्ष कुमार के साथ मारपीट की और बाद में उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान हर्ष बाल-बाल बच गया और उसे कोई गोली नहीं लगी।इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हर्ष की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हर्ष के बयान के आधार पर थाना साल्हावास में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नसीब निवासी रेढुवास जिला झज्जर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *