जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने डीसी व एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक,

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्षा श्रीमती नीरजा कुलवंत कलसन, उपायुक्त सचिन गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज जिला कारागार का निरीक्षण किया।
सभी अधिकारी निरीक्षण के दौरान अलग-अलग बैरक में पहुंचे। जेल में बंद कैदियों से बातचीत की। कैदियों को अपनी-अपनी समस्याएं रखने का अवसर दिया गया। कैदियों की समस्याओं के बारे में मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। बैरक में साफ-सफाई, खाने की व्यवस्था, एफएम रेडियो, एलईडी स्क्रीन, परिजनों से टेलीफोन पर बातचीत की सुविधा व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की गई। सभी अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों के अलावा लघु कौशल विकास केंद्र, कैदियों के लिए खेल सुविधा व महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सत्यवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *