विशेष संवाददाता चिमन लाल
शत प्रतिशत परिणाम देने वाले सरकारी स्कूलों के प्राचार्य हुए सम्मानित
राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला रखते हैं शिक्षक: एसडीएम
झज्जर,
जेएनवी कलोई में शुक्रवार को जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान तथा रिलायंस मेट सिटी झज्जर के सौजन्य से जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अंकित कुमार चोकसे द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समारोह में जिले के सभी खंडो से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस वर्ष शत प्रतिशत परिमाण देने वाले स्कूलों के 500 प्राचार्यों व शिक्षकों को “जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” दिया गया।
एसडीएम ने अपने संबोधन में शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि “शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, वे आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, मूल्य और दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, नवीन शिक्षण तकनीक, डिजिटल शिक्षा उपकरणों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। और कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की धुरी हैं। उन्होंने शिक्षकों से सतत सीखते रहने और नई तकनीकों को कक्षा-कक्ष में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएं, और विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के प्रति आभार प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया, जिसने समारोह को भावनात्मक और प्रेरणादायक रूप दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीईओ राजेश कुमार, सीएसआर इंचार्ज कर्नल रोमेल राजन तथा प्राचार्य राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।