आज देश भर में महाशिवरात्रि पर्व बडी धूमधाम से मनाया गया। महादेव भगवान शंकर का सब से बडा मनाया जाने वाला त्योहार है।
झंडेवाला देवी मंदिर मे भी यह पर्व बडी धूमधाम धाम से मनाया गया। आज नीचे गुफा वाले शिवालय में प्रात 6-00 बजे से ले कर नौ रूद्राभिषेक किये गए।
जिन की बुकिंग पहले से ही हो चुकी थी। ऊपर के नये शिवालय में प्रातःकाल से ही भक्तो द्वारा जल चढाने के लिये लम्बी लम्बी लाईनें लगी रही। मंदिर निकासी द्वार संख्या 2 पर भक्तो को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।