झज्जर
झज्जर पुलिस में तैनात 09 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। जिला के अलग-अलग स्थानों पर तैनात 09 मुख्य सिपाहियों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिला झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विकास कुमार 1344, अशोक कुमार 946, बसंत कुमार 1297, अजेश कुमार 1294, मनदीप 1318, रामअवतार 111, संदीप 748, सुनील कुमार 168 तथा राजू 1277 झज्जर को एएसआई के पद पर पदोन्नति के आदेश किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज रोहतक श्री राकेश कुमार आर्य आईपीएस के अनुमोदन पर पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन आईपीएस के आदेशानुसार झज्जर पुलिस में मुख्य सिपाही के पद पर 09 पुलिस कर्मचारियों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन आईपीएस द्वारा स्टार लगा कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए एसपी डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।