विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी शहर बेरी की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जानकारी देते हुए चौकी बेरी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राहुल ने बताया कि चौकी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नसीब निवासी बेरी अवैध हथियार लिए हुए जयराम आश्रम के पास श्मशान घाट के नजदीक अवैध हथियार लिए हुए खड़ा हुआ है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई गई।