झज्जर पुलिस ने कुल्लू हिमाचल प्रदेश से नाबालिग लड़की को सकुशल किया बरामद,आरोपी युवक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

13 दिसंबर 2025 को 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर घर से ले गया था आरोपी

झज्जर

थाना शहर झज्जर व सीआईए बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हए नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि झज्जर शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई अमल मे लाई गई।पुलिस कमिश्न डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमित दहिया के दिशा-निर्देंशन में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने पूरी मेहनत, लगन और सूझबूझ के साथ जांच शुरू की। आरोपित युवक लड़की को 13 दिसंबर 2025 को बहला फुसलाकर ले गया था। इस मामले में साइबर सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी और नाबालिग बच्ची हिमाचल प्रदेश के मणिकरण क्षेत्र में मोजूद है।सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस की टीम तुरंत मणिकरण मनानी पहंची। वहां पुलिस टीम को देखकर आरोपी, बच्ची को साथ लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखात हुए पीछा कर दोनों को काबू में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोमवीर निवासी इज्जर के रूप में हुई है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्ची के ब्यानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप एव जबरदस्ती छेड़खानी से संबंधित गंभीर धाराओं को मामला में जोड़ा गया है। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *