विशेष संवाददाता चिमन लाल
बहादुरगढ़
झज्जर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नैनो गाड़ी में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को काबू किया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि यातायात पुलिस बहादुरगढ़ और थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा नियमित चेकिंग अभियान के दौरान एक नैनो कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वाहन चालक ने पुलिस के संकेत की अनदेखी करते हुए गाड़ी को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। इसके बाद नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध देशी शराब की 13 पेटियां और एक कट्टा, जिनमें कुल 96 पव्वे देशी शराब के पाए गए, कब्जे में लिए। आरोपी चालक नरेश निवासी दिल्ली के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में दर्ज कर करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।