विशेष संवाददाता चिमन लाल
बहादुरगढ़
पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयक मिश्रा के दिशा निर्देशन पर कार्यवाही करते हुए थाना आसौदा की पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सूलझाने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पारुल निवासी उत्तर प्रदेश हाल किराएदार आसौदा ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका पति राजकुमार श्री बालाजी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रोहद बाईपास पर पिछले करीब 1 साल से नौकरी कर रहा था। 15 सितंबर 2025 की सुबह पेट्रोल पंप के मैनेजर का फोन आया जिसने बताया कि उसके पति को चोट मार रखी है जो पेट्रोल पंप के साथ वाले खाली प्लाट में पड़ा हुआ है। सूचना पर जाकर देखा कि उसके पति के सर से काफी खून बह रहा था। उसने व पेट्रोल पंप मैनेजर ने जल्दी से अन्य व्यक्तियों की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल बहादुरगढ़ लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर झज्जर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा मौका घटनास्थल का दौरा किया गया। एफ एस एल टीम ने मौके से बहुत इकट्ठे किए और आरोपियों के खिलाफ थाना आसोदा में हत्या का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्यवाही करते हुए थाना आसोदा की पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिनमें से मुख्य आरोपी रोहित निवासी बरहाना जिला झज्जर पहले से ही मृतक राजकुमार को जानता था। जो कुछ समय पहले इसी पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। थोड़े से पैसे का लेनदेन के कारण आरोपी रोहित ने अपने गांव के ही साथी प्रवीन के साथ मिलकर पहले तो मृतक राजकुमार और दोनों आरोपियों ने शराब पी। उसके बाद इनकी पैसों को लेकर कहां सुनी हो गई। कहा सुनी के दौरान आरोपी ने पहले से ही बनाई गई अपनी योजना के अनुसार राजकुमार की पेचकस मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी और वारदात में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।