झज्जर शहर में रविवार सुबह पुलिस द्वारा किया जाएगा आनंद पथ कार्यक्रम का आयोजन

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

रविवार की सुबह 6:00 बजे अंबेडकर चौक झज्जर में आयोजित होगा आनंद पथ कार्यक्रम जिसमें खेल जगत से लेकर हास्य जगत तक के सेलिब्रिटी मौजूद रहेंगे। जिसमें पदम श्री विजेंद्र सिंह ओलंपिक मेडलिस्ट, अमन शेहरावत अर्जुन अवार्डी, राज सिंधिया डायरेक्टर लेखक एंव प्रोड्यूसर, परितोष त्रिपाठी (हास्य कलाकार), विक्की काजला (सिंगर एवं एक्टर), आरोही गुर्जर (आर्टिस्ट एवं एक्टर), दीपक कपूर और रामवीर आर्यन हरियाणवी एक्टर की मुख्य मौजूदगी युवाओं में एक नया जोश लेकर आएगी।इस कार्यक्रम का उद्देश् जनता के लिए जनता को समर्पित थीम पर आधारित रहेगा, जिसमें युवाओं को खेल जगत के फायदे, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और अपने जीवन को तनाव मुक्त बनाने के बारे में बताया जाएगा।कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिक, स्कूली बच्चे, सामाजिक संस्थाएँ, खिलाड़ी एवं वरिष्ठ नागरिक भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर कई नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों की उपस्थिति कार्यक्रम को गौरवशाली बनाएगी। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह की ओर से समस्त जिला वासियों को इस आयोजन में सपरिवार शामिल होने का हार्दिक निमंत्रण दिया गया है। यह अवसर न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने का है, बल्कि समाज और पुलिस के बीच सहयोग और विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने का भी प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *