डीसी ने किया अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ियों का सम्मान विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर,

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे जिले के रेसलिंग खिलाड़ियों ने शुक्रवार को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर डीसी ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) के 110 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले बामड़ोली निवासी हरदीप छिल्लर को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि हरदीप ने एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया था। इस अवसर पर जर्मनी में आयोजित सैन्य चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले नेवी में तैनात सुमित दलाल भी मौजूद रहे। डीसी ने अर्जुन रुहाल और दीक्षा दलाल की उपलब्धियों की भी सराहना की। डीसी से मुलाकात करने वालों में एशियन चैंपियनशिप में पदक विजेता अर्जुन रुहाल और दीक्षा दलाल भी शामिल रहे। खिलाड़ियों के साथ पहुंचे कोच एवं अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि जिले के पहलवान लगातार अपनी प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये खिलाड़ी न केवल जिले की शान हैं बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहरा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *