विशेष संवाददाता चिमन लाल
तय समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराएं विभाग- डीसी
झज्जर,
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया और राइट टू सर्विस एक्ट के अंतर्गत निर्धारित सेवाओं को निश्चित समयावधि में आमजन तक पहुँचाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें और पारदर्शी तथा समयबद्ध सेवा प्रणाली लागू करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीसी ने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए लागू किया गया है और प्रत्येक विभाग इस कानून की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीसी ने विभागीय प्रबंधनों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोगों को प्रमाण पत्र, पेंशन, बिजली व जल कनेक्शन, एवं अन्य नोटिफाइड सेवाएँ अंत्योदय सरल पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से तय समयावधि के भीतर उपलब्ध कराई जाएं। मीटिंग में एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चौकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।