लिव इन पार्टनर ने दरिंदगी और वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। किसी इश्क का इतना दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाला अंत हो सकता है? ऑनलाइन डेटिंग ऐप से शुरू हुई प्यार-मोहब्बत की ये कहानी जहां जाकर खत्म हुई है, सपने में भी ऐसा अंत कोई हीर-रांझा, लैला-मजनू जैसा टूटकर इश्क करने वालों ने भी नहीं किया होगा. त्रिपुरा की लड़की के साथ उसके लिव इन पार्टनर ने दरिंदगी और वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। लड़के ने न सिर्फ लड़की को बंधक बनाकर पीटा बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट भी जला दिया। लड़की न तो कभी चल पाएगी और न ही मां बन पाएगी. मां ने न्याय के लिए पीएम और गृह मंत्री अमित शाह तक से गुहार लगा रही है तो लड़की गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में इलाज करवा रही है. इसने फिर एक बार फिर 2012 के निर्भया कांड की याद दिला रहा है. इस खौफनाक घटना को लेकर जो परतें खुल रही हैं, वो और भी दिल दहलाने वाली हैं. चलिए सारी बातें समझाते हैं।
बेरहमी से पीटा और FIR में हैरान कर देने वाली हिंसा के आरोप लगे हैं. आरोपी प्रेमी ने स्टील की बोतल को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया. लोहे की रॉड से बार-बार मारपीट की गई. प्रेमी पर लड़की के सिर को दीवार पर पटकने का आरोप है. आरोपी यहीं नहीं रुका और उसने पीड़िता पर चाकू से भी कई घाव किए. इसके बाद निजी अंगों को सैनिटाइजर की मदद से जलाने का भी आरोप है. आरोपी ने उसे ऐसा तड़पाया कि वो बेचारी किसी से मदद भी न मांग पाई. फोन खोजा तो आरोपी ने फोन छीन लिया।
पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी बेहतर भविष्य के सपने लेकर गुरुग्राम आई थी, लेकिन उसके साथ हुई घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से गुहार लगाई है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके. घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.वह दिल्ली के नरेला का रहने वाला है जिसका नाम शिवम बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी पार्टनर पर शक करता था और दोनों शादी को लेकर भी बात कर रहे थे. छात्रा गुरुग्राम में बीएससी बायोटेक के सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी.इसी दौरान उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए शिवम से हुई और दोनों में बातचीत बढ़ती गई, लेकिन रिश्ते की आड़ में युवक ने उसे अपने पास बुलाया और फिर कथित तौर पर उसे बंदी बनाकर कई दिनों तक मारपीट और यातनाएं दीं. हालत बिगड़ने पर उसे पहले गुरुग्राम के एक अस्पताल ले जाया गया और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. हरियाणा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।